Saturday, 15 October 2016

Top 6 Indian Non Veg Fast Food recipes

१) Quick Chicken Cutlet | Indian Recipes in Hindi | चिकन कटलेट


चिकन कटलेट (Quick Chicken Cutlet) रेसिपी. हिंदुस्तान की गलि और नुक्कड़ से लेकर रेस्टोरेंट की एक बहोत ही मशहूर और लाजवाब चिकन डिश या फिर आप इसे इंडियन स्ट्रीट फ़ूड मैं चिकन से बनी सर्वश्रेष्ठ डिश भी बोल सकते है. चिकन कटलेट बनना बहोत ही आसान होता है, इसके लिए आपको सिर्फ कुछ वक़्त के साथ एक सर्वश्रेष्ठ चिकन डिश बनाने का अहसास चाहिए बाकि चिकन कटलेट को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घर मैं आसानी में उपलब्ध होती है. तो चलिए आज बनाते है अपने घर पर अपने ही हाथों से बनी हुई चिकन कटलेट रेसिपी.

चिकन कटलेट (Quick Chicken Cutlet) बनाने के आवश्यक सामग्री:
मुख्या सामग्री:
100 ग्राम चिकन बारीक़ पिसा हुआ ( Blended Chicken ).
1 छोटा चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour ).
1 नींबू का रस ( Lemon Juice ).
1 कप ब्रेड क्रम्स ( Bread Crums ).
1/2 अंडा ( Egg ).





२) omelette | Indian recipes in hindi | ओम्लेट


ओम्लेट (omelette) रेसिपी अंडे से बनी हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा खाए जाने वाली डिश. ओम्लेट हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा पसंदीदा डिश जो आपको हिंदुस्तान के कोने कोने मैं आसानी से देखने और खाने को मिल जाती है. ओम्लेट को खाना हर एक हिन्दुस्तानी को पसंद है. हिंदुस्तान के लोग ओम्लेट को बच्चो के टिफ़िन बॉक्स से लेकर पार्टियो तक कहीं पे भी आसानी से खाने के लिए मिल जाती है. हिंदुस्तान मैं तरह तरह के ओम्लेट पकाए और खाए जातें है तो फिर चलिए आज बनातें है हैदराबादी स्टाइल से ओम्लेट.

ऑमलेट (omelette) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 अंडे ( Eggs ).
1 छोटा चम्मच मक्खन ( Butter ).
मसाला सामग्री:
कुछ बारीक कटी हुई प्याज ( Onions ).
थोड़ा सा बारीक कटा टमाटर ( Tomatoes ).
कुछ बारीक कटी हुई बारीक हरी मिर्च ( Green Chillies ).
थोड़ा सा हल्दी पाउडर ( Turmeric Powder ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).






३) Egg Sandwich | Indian Recipes in Hindi | एग सेंडविच


एग सेंडविच (Egg sandwich) अंडे और ब्रेड से बनी एक शानदार डिश. एग सेंडविच जिसे लोग अंडा सेंडविच के नाम से भी जानतें है. अंडा सेंडविच पुरे हिंदुस्तान की एक बहोत ही मशहूर डिश है, जिसे लोग सुबह के नाश्ते से लेकर रात को खाने मैं भी पसंद करतें है. एग सेंडविच हिंदुस्तान मैं आपको कहीं पे भी आसानी से देखने और खाने को मिल जाती है. और इसका जायका भी काफी मजेदार रहता है. तो आइये आज अपने घर से बनातें है हिदुस्तान की मशहूर नॉन वेज सेंडविच जिसका नाम है एग सेंडविच.

एग सैंडविच (Egg sandwich) बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 वाइट ब्रेड स्लाइस ( White Bread Slices ).
मक्खन ( Butter ).
एक उबाला हुआ अंडा ( Boiled Egg ).
मसाला सामग्री:
काली मिर्च पाउडर ( Black Pepper Powder ).
नमक ( Salt ).
हरी मिर्च का पेस्ट ( Green Chili Paste ).
मेयोनेज़ सॉस घर का बना हुआ ( Mayyonaise Sauce ).
टमाटर के स्लाइस ( Tomato Slices ).
ककड़ी के स्लाइस ( Cucumber Slices ).
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर ( Red Chili Powder ).





४) Chilli Chicken | indian recipes in hindi | चिल्ली चिकन




चिल्ली चिकन (Chilli Chicken) की डिश जिसमें है स्वाद से भरपूर चिकन के साथ तिख्खी मिर्च का जायका. चिल्ली चिकन उत्तर भारत की एक बहोत ही मशहूर चिकन की मुघलाई डिश है. जिसे पुरे हिंदुस्तान और विश्व के लोग बहोत ही शोख के साथ खाना पसंद करतें है. चिल्ली चिकन बनाना बहोत ही आसान है और इसीके साथ इसको बनाने के लिए बहोत ही कम वक़्त की जरुरत होती है. और चिल्ली चिकन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घरो मैं आसानी से उपलब्ध हो जाती है. तो फिर चलिए आज अपने घर मैं बनातें है लाजवाब चिल्ली चिकन.

चिली चिकन (Chilli Chicken) बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
60 ग्राम बोनलेस चिकन क्यूब्स ( Boneless Chicken Cubes ).
1 चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour ).
1/2 अंडा ( Egg ).
मसाला सामग्री:
1 मध्यम आकार टमाटर ( Tomato ).
1 मध्यम आकार शिमला मिर्च ( Capsicum ).
1 मध्यम आकार प्याज ( Onion ).
1/2 छोटा चम्मच मैदा ( Maida or plane flour ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).
1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो ( Ajinomoto ).
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च ( Black Pepper ).
1/2 छोटा चम्मच सिरका ( Vinegar ).
1 छोटा चम्मच सोया सॉस ( Soya Sauce ).
1/2 छोटा चम्मच टमाटर सॉस ( Tomato Sauce ).
1 1/2 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस ( Green Chili Sauce ).
1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट ( Ginger Paste ).






५ ) Easy Chicken Manchurian | Indian Recipes in hindi | चिकन मंचूरियन


चिकन मंचूरियन (easy chicken manchurian) एक मशहूर इंडो चाइनीज रेसिपी. जो न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि समग्र विश्व मैं काफी मशहूर है चिकन मंचूरियन बनाना एक दम आसान है और इसे बनाने के लिए बहोत ही कम वक़्त ही जरुरत होती है चिकन मंचूरियन दिखने मैं जीतनी आकर्षित है खाने मैं उतनी ही स्वादिष्ट और जायकेदार भी है. वैसे तो चिकन मंचूरियन अब तक अपने सिर्फ होटल या फिर ढाबे मैं ही खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताएँगे के शानदार और बेमिसाल चिकन मंचूरियन अपने घर पे कैसे बनाए.

चिकन मंचूरियन (easy chicken manchurian) के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
150 ग्राम चिकन ( Chicken )
1 अंडा ( Egg )
मसाला सामग्री:
1 छोटा चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour )
1 छोटा चम्मच मैदा ( Maida )
नमक ( Salt )
1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो ( Ajinomoto )
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर ( Black Pepper Powder )
1/2 छोटा चम्मच सिरका ( Vinegar )
1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस ( Soya Sauce )
1/2 छोटा चम्मच टोमैटो केचप ( Tomato Ketchup )
1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस ( Green Chili Sauce )
1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन ( Garlic )
2 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च ( Green Chillies )
1 छोटे चम्मच बारीक कटी प्याज ( Onion )





६) bread omelette | Indian recipes in hindi | ब्रेड ओम्लेट



ब्रेड ओम्लेट (bread omelette) हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा खाए जाने वाली अंडे की एक शानदार और मसालेदार डिश. ब्रेड ओम्लेट हिंदुस्तान के लोगों की मनपसंद डिश है. जिसे हिन्दुस्तानी लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करतें है. यह डिश आपको हिंदुस्तान मैं कहीं पे भी आसानी से देखने और खाने को मिल जाती है, जैसे की रेलवे स्टेशन या फिर बस स्टेशन, या फिर किसी भी गली के नुक्कड़ से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक. यह एक बहोत ही आसान बजट रेसिपी भी है. और इसे पकाने मैं आपको बिलकुल ही कम वक़्त लगता है. तो फिर चलिए आज बनातें है मशहूर ब्रेड ओम्लेट.

ब्रेड ओम्लेट (bread omelette) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 स्लाइस जंबो ब्रेड के ( Bread Slice ).
2 अंडे ( Egg ).
मक्खन ( Butter ).





Best 12 Indian Non Veg Curry Recipes / Popular Indian recipes.

१) Chicken 65 | Indian Recipes in Hindi | चिकन 65


चिकन 65 (Chicken 65)  एक मशहूर इंडो-चाइनीस रेसिपी है. चिकन 65 पुरे हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा पसंदीदा चिकन रेसिपी मैं से एक है. जिसे खास कर के नार्थ इंडियन्स, महाराष्ट्रियन और गुजराती खाना पसंद करते है. चिकन 65जीतनी अच्छी देखने में होती है उसका स्वाद उतना ही बेमिसाल और लाजवाब होता है. वैसे तो चिकन 65 बनाना बहोत ही मुश्किल होता है लेकिन आज  हम आपको सिखाएंगे सबसे बहेतरीन और लाजवाब चिकन 65 रेसिपी जिसको आप अपने घर से आसानी से बना पाए.

चिकन 65 (Chicken 65) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
150 ग्राम बोनलेस चिकन ( Boneless Chicken ).
1 अंडा ( Egg ).
2 छोटा चम्मच मैदा ( Maida or All Purpose Flour
1 छोटा चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour ).



२) Mutton Rogan Josh | Indian recipes in hindi | मटन रोगन जोश


मटन रोगन जोश (Mutton Rogan Josh) ताकत से भरपूर मटन की एक मसालेदार डिश जिसे हर एक हिन्दुस्तानी बहोत ही शोख के साथ खाना पसंद करतें है. मटन रोगन जोश एक बहोत ही प्रचलित मुघलाई डिश है. मटन रोगन जोश न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि पूरी दुनिया मैं सबसे ज्यादा प्रचलित मटन की डिश मैं से एक डिश है. मटन रोगन जोश बनाना बहोत ही आसान होता है और इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घरों मैं आसानी से उपलब्ध हो जाती है. तो चलिए आज हम बनातें है हैदराबादी स्टाइल से मटन रोगन जोश.

मटन रोगन जोश (Mutton Rogan Josh) बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
200 ग्राम मटन ( Mutton ).
1 छोटा चम्मच दही ( Curd ).
10-12 ग्राम काजू ( Kesu Nuts ).
80 ग्राम घी ( Ghee ).





३) Mutton Korma | Indian Recipes in Hindi | मटन कोरमा


मटन कोरमा (Mutton Korma) मटन से बनाई हुई हैदराबादी स्टाइल मैं एक बहोत ही मशहूर डिश जो पुरे हिन्दुस्तान के साथ पूरी दुनिया के लोगों की काफी पसंदीदा है.  मटन कोरमा को लोग रोटी, परोठा, नान या फिर चावल के साथ खाना ज्यादा पसंद करते है. मटन कोरमा खाने मैं जीतनी लजीज रेसिपी है पकाने मैं उतनी ही आसान भी है, और मटन कोरमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घर मैं आसानी से उपलब्ध हो जाती है. मटन कोरमा बनाने मैं जीतनी आसान है खाने मैं उतनी ही स्वादिष्ट और लाजवाब  भी है.  तो फिर चलिए आज बनाते है शानदार रेस्टॉरंट स्टाइल मटन कोरमा रेसिपी।

मटन कोरमा (Mutton Korma) बनानेके लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
250 ग्राम हड्डियों के साथ गोश्त या मटन ( Gosht or Mutton )
100 मिलीलीटर तेल ( Oil )
35 ग्राम दही ( Curd )
मसाला सामग्री:
150 ग्राम मोटे तौर पर कटी हुई प्याज ( Onion )
15 इलायची ( Cardemoms )
15 लौंग ( Cloves )
50 ग्राम शुद्ध घी ( Pure Ghee )
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ( Turmeric Powder )
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ( Red Chili Powder )
1 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर ( Coriander Seeds Powder )
1 छोटा चम्मच मटन मसाला ( Mutton Masala )
2 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट ( Garlic and Ginger Paste )
नमक स्वाद अनुसार ( Salt )





४) Mutton Keema | Indian Recipes in Hindi | मटन कीमा


मटन कीमा (Mutton Keema) एक बहोत ही प्रख्यात मटन से बनने वाली रेसिपी है. मटन कीमा उत्तर भारत की एक मशहूर रेसिपी है. मटन कीमा ना सिर्फ उत्तर भारत या हिंदुस्तान मैं बल्कि पूरी दुनिया मैं खाए जाने वाली मटन की लाजवाब और जायकेदार रेसिपी है. मटन कीमा बनाना भी बहोत आसन है और मटन कोरमा बनाने के लिए बहोत कम समय की आवश्यकता होती है, और मटन कीमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घरो मैं आसानी से उपलब्ध हो जाती है. तो फिर चलिए आज बनाते हे हिंदुस्तान की मशहूर मटन कीमा रेसिपी.

मटन कीमा (Mutton Keema) मसाला बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
250 ग्राम बारीक कटा मटन कीमा ( Mutton Keema )
10 ग्राम काजू ( Kesu nuts )
40 ग्राम दही ( Curd )
6 छोटे चम्मच तेल ( Oil )
मसाला सामग्री:
एक बड़े आकार की बारीक़ कटी हुई प्याज ( Onion )
8-10 लौंग ( Cloves )
दालचीनी के 2 टुकड़े ( Cinnamon )
6 इलायची ( Cardemoms )
5-6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च ( Green Chillies )
कसूरी मेथी ( Dried Fenugreek Leaves )
1 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट ( Garlic and Ginger Paste )
नमक स्वाद अनुसार ( Salt )





५) Kadai Mutton | Indian Recipes In Hindi | कढ़ाई मटन



कढाई मटन (Kadai Mutton) की डिश एक बहोत ही मशहूर उत्तर भारतीय मटन रेसिपी. हिंदुस्तान और खास कर के उत्तर भारत मैं वैसे तो कई किस्म की मटन की डिश खाई जाती है लेकिनं आज हम बात कर रहे है लाजवाब और मसालों से भरपूर कढाई मटन डिश. कढाई मटन की डिश एक बहोत ही प्रचलित मुघलाई रेसिपी है. जिसको बनाना बहोत ही आसान होता है, और जिससे पकाने के लिए बहोत ही कम वक़्त की आवश्यकता रहती है. तो चलिए आज हम अपने घर से बनातें है उत्तर भारत की मशहूर मुघलाई डिश जिसका नाम है कढाई मटन.

कढ़ाई मटन (Kadai Mutton) बनाने के लिए आवशयक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
150 ग्राम बोनलेस मटन ( Boneless Mutton ).
1 छोटा छोटा चम्मच तेल ( Oil ).
मसाला सामग्री:
मगजतरी या तरबूज के बीज ( Magajtari ).
10-12 ग्राम खसखस ( Poppy Seeds ).
1 छोटा चम्मच घी ( Ghee ).
1/2 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट ( Garlic and Ginger Paste ).
1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च सॉस ( Green Chili Sauce ).
1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट ( Green Chili Paste ).
3 लौंग ( Cloves ).
2 इलायची ( Cardemom ).
सुखी कसूरी मेथी ( Dried Fenugreek Leaves ).
1/2 छोटा चम्मच सूखे धनिया के बीज ( Dried Coriander Seeds )
1/2 छोटा चम्मच चीनी ( Sugar ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).





६) Kadai Chicken Recipe | Indian Recipes In hindi | कढ़ाई चिकन


कढाई चिकन (Kadai Chicken Recipe) उत्तर भारतीय स्टाइल मैं चिकन की एक बहोत ही लाजवाब और मशहूर पंजाबी रेसिपी. कढाई चिकन भारत मैं चिकन की सबसे ज्यादा खाए जाने वाली दिशेस मैं से एक दिश है. कढाई चिकन जायकेदार दर तो होती है लेकिन कढाई चिकन बनाने मैं वक़्त भी बहोत कम लगता है और इसे बनाना भी बिलकुल आसान होता है. कढाई चिकन आप अपने घर पर भी बना सकतें है वोह भी हमारे बताये हुए कुछ आसान स्टेप्स के साथ. तो फिर चलिए आज अपने घर पे बनातें है उत्तर भारत और हिंदुस्तान की मशहूर कढाई चिकन.

कढ़ाई चिकन (Kadai Chicken Recipe) के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
200 चिकन ग्राम ( Chicken ).
शुद्ध घी ( Pure Ghee ).




७) Fish Masala | Indian Recipes in Hindi | फिश मसाला


फिश मसाला (Fish Masala) सी फ़ूड की एक लाजवाब और जायकेदार डीश. फिश मसाला न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि पूरी दुनिया मैं बहोत ही प्रचलित ताज़ी मच्छली से बनी हुई एक लाजवाब और मसालेदार डिश है. फिश मसाला हिंदुस्तान मैं तो कई तरह से बनाया जाता है. फिश मसाला बनाना बहोत ही आसान है और इसे बनाने के लिए आपको बहोत ही कम वक़्त की जरुरत होती है. फिश मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घरों मैं आसानी से उपलब्ध हो जाती है. तो चलिए आज हम आपको बनाना सिखायेंगे मुघलाई तरीके से फिश मसाला.

फिश मसाला (Fish Masala)  बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
200 ग्राम मध्यम आकार मछली ( Fish ).
दही ( Curd ).
तेल ( Oil ).





८) Egg Masala | Indian Recipes in Hindi | एग मसाला


एग मसाला (Egg Masala) अंडे से बनी हुई एक शानदार और लाजवाब रेसिपी. एग मसाला हिंदुस्तान और दुनिया के नॉन वेज खाने वाले लोगों की एक पसंदीदा रेसिपी है. आज हम आपको सिखायेंगे हैदराबादी स्टाइल एग मसाला रेसिपी. एग मसाला रेसिपी खाने मैं जीतनी स्वादिष्ट और दिलचस्प है पकाने मैं उतनी ही आसान भी है. और अंडा मसाला बनाने के लिए बहोत ही कम वक़्त की जरुरत होती है. और यह आपकी बजट रेसिपी भी है. तो आइये आज अपने घर से बनातें है मशहूर अंडा मसाला रेसिपी.

अंडा मसाला (Egg Masala) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
4 उबले अंडे ( Boiled Eggs )
1 छोटा चम्मच घी ( Ghee )
सुखी कसूरी मेथी ( Fenugreek Leaves )
25 ग्राम मगजतरी ( Magajtari
8-10 काजू ( Cashew Nuts )





९) Egg Ghotala | Indian Recipes In hindi| एग घोटाला


एग घोटाला (Egg Ghotala) अंडे से बनी एक शानदार डिश. एग घोटाला हिंदुस्तान की एक बहोत ही मशहूर डिश है. अंडा घोटाला जो पुरे उत्तर भारत मैं काफी प्रचलित है. अंडा घोटाला को खाना हिंदुस्तान के लोग बहोत ही पसंद करतें हैं, इसी लिए यह न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि पुरे एशिया की अन्डो की प्रचलित सारी डिशेस मैं से एक डिश है. एग घोटाला को बनाना बहोत ही आसान है और इसे बनाने के लिए बहोत ही कम वक्त की जरुरत पड़ती है. तो फिर चलिए आज बनातें है अंडा घोटाला डिश.

एग घोटाला (Egg Ghotala)  बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 उबले अंडे ( Boiled Eggs ).
1 छोटा चम्मच मक्खन ( Butter ).
मसाला सामग्री:
1 मध्यम आकार मोटे तौर पर कटी हुई प्याज ( Onion ).
1 मध्यम आकार मोटे तौर पर कटा टमाटर ( Tomato ).
6 हरी मिर्च ( Green Chillies ).
1/2 छोटा चम्मच टमाटर केचप ( Tomato Ketchup ).
1/2 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस ( Green Chili Sauce ).
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला ( Garam Masala ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).





१०)Dum Ka Chicken | Indian recipes in hindi | दम का चिकन


दम का चिकन (Dum Ka Chicken) एक बहोत ही मशहूर मुघलाई रेसिपी. दम का चिकन हिंदुस्तान की एक पारंपरिक और घरेलु डिश है जिसका जायका इतना लाजवाब होता है के लोग इसे बार बार खाना पसंद करतें है. दम का चिकन न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि पुरे विश्व के नॉन वेज खाने वाले को सबसे मनपसंद डिश है. दम का चिकन बनाना बहोत ही आसान होता है और इसे बनाने के लिए आपको बहोत ही कम वक़्त की जरुरत होती है. और इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपको अपने घर से आसानी से उपलब्ध हो जाती है. तो फिर चलिए आज बनातें है हिंदुस्तान की मशहूर दम का चिकन डिश.

दम का चिकन (Dum Ka Chicken) बनाने के लिए सामग्री
मुख्य सामग्री:
300 ग्राम चिकन ( Chicken ).
100 ग्राम दही ( Curd or Yogurt ).
2 छोटा चम्मच शुद्ध घी ( Pure Ghee ).
तेल ( Oil ).





११) Butter Chicken masala | Indian recipes in hindi | बटर चिकन मसाला


बटर चिकन मसाला (Butter Chicken masala) जिसमे स्वादिष्ट चिकन के साथ प्रोटीन से भरपूर मख्खन का बेमिसाल स्वाद समाया हुवा है. बटर चिकन मसाला आम तौर पे आप किसी भी मशहूर ढाबे, रेस्टोरेंट या पांच सितारा होटल पर खाते है, लेकिन आज हम आपको बताएँगे के वही ढाबे या होटल के स्वाद के साथ बटर चिकन मसाला अपने घर पे कैसे बनाये. सच मैं बटर चिकन मसाला घर पर बनाना काफी आसान है और इसे बनाने के लिए ज्यादा वक़्त की भी जरुर नही होती. तो चलिए आज पकातें है हिंदुस्तान की जायकेदार बटर चिकन मसाला.

बटर चिकन  (Butter Chicken masala) के लिए सामग्री
मुख्य सामग्री:
500 ग्राम चिकन बोनलेस ( Chicken Boneless )
50 ग्राम काजू ( Kesu Nuts )
3 छोटे चम्मच दही ( Curd )




१२) coconut kaju prawns | Indian recipes in hindi | कोकोनट काजू प्रौंस



कोकोनट काजू प्रोंस (coconut kaju prawns) जिसमें है मसाले से भरपूर जायके दार प्रोंस के साथ रिच मेवा याने के काजू का एक लाजवाब तालमेल. कोकोनट काजू प्रोंस हिंदुस्तान की एक मुघलाई रेसिपी है. जो खास कर के गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल जैसे दरियाई राज्यों मैं बनाई जाती है. कोकोनट काजू प्रोंस न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि पूरी दुनिया मैं बहोत ही ज्यादा मशहूर है. कोकोनट काजू प्रोंस बनाना बहोत ही आसान होता है और इसे बनाने के लिए आपको बहोत ही कम वक़्त की जरुरत होती है. तो चलिए आज अपने घर पे बनातें है कोकोनट काजू प्रोंस.

कोकोनट काजू प्रौंस (coconut kaju prawns) बनानेके लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
300 ग्राम झींगे ( Prawns ).
200 ग्राम नारियल ( Coconut ).
100 ग्राम दही ( Curd ).
कुछ काजू ( Kesu nuts ).
तेल ( Oil ).