Saturday, 15 October 2016

Top 6 Indian Non Veg Fast Food recipes

१) Quick Chicken Cutlet | Indian Recipes in Hindi | चिकन कटलेट


चिकन कटलेट (Quick Chicken Cutlet) रेसिपी. हिंदुस्तान की गलि और नुक्कड़ से लेकर रेस्टोरेंट की एक बहोत ही मशहूर और लाजवाब चिकन डिश या फिर आप इसे इंडियन स्ट्रीट फ़ूड मैं चिकन से बनी सर्वश्रेष्ठ डिश भी बोल सकते है. चिकन कटलेट बनना बहोत ही आसान होता है, इसके लिए आपको सिर्फ कुछ वक़्त के साथ एक सर्वश्रेष्ठ चिकन डिश बनाने का अहसास चाहिए बाकि चिकन कटलेट को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घर मैं आसानी में उपलब्ध होती है. तो चलिए आज बनाते है अपने घर पर अपने ही हाथों से बनी हुई चिकन कटलेट रेसिपी.

चिकन कटलेट (Quick Chicken Cutlet) बनाने के आवश्यक सामग्री:
मुख्या सामग्री:
100 ग्राम चिकन बारीक़ पिसा हुआ ( Blended Chicken ).
1 छोटा चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour ).
1 नींबू का रस ( Lemon Juice ).
1 कप ब्रेड क्रम्स ( Bread Crums ).
1/2 अंडा ( Egg ).





२) omelette | Indian recipes in hindi | ओम्लेट


ओम्लेट (omelette) रेसिपी अंडे से बनी हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा खाए जाने वाली डिश. ओम्लेट हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा पसंदीदा डिश जो आपको हिंदुस्तान के कोने कोने मैं आसानी से देखने और खाने को मिल जाती है. ओम्लेट को खाना हर एक हिन्दुस्तानी को पसंद है. हिंदुस्तान के लोग ओम्लेट को बच्चो के टिफ़िन बॉक्स से लेकर पार्टियो तक कहीं पे भी आसानी से खाने के लिए मिल जाती है. हिंदुस्तान मैं तरह तरह के ओम्लेट पकाए और खाए जातें है तो फिर चलिए आज बनातें है हैदराबादी स्टाइल से ओम्लेट.

ऑमलेट (omelette) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 अंडे ( Eggs ).
1 छोटा चम्मच मक्खन ( Butter ).
मसाला सामग्री:
कुछ बारीक कटी हुई प्याज ( Onions ).
थोड़ा सा बारीक कटा टमाटर ( Tomatoes ).
कुछ बारीक कटी हुई बारीक हरी मिर्च ( Green Chillies ).
थोड़ा सा हल्दी पाउडर ( Turmeric Powder ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).






३) Egg Sandwich | Indian Recipes in Hindi | एग सेंडविच


एग सेंडविच (Egg sandwich) अंडे और ब्रेड से बनी एक शानदार डिश. एग सेंडविच जिसे लोग अंडा सेंडविच के नाम से भी जानतें है. अंडा सेंडविच पुरे हिंदुस्तान की एक बहोत ही मशहूर डिश है, जिसे लोग सुबह के नाश्ते से लेकर रात को खाने मैं भी पसंद करतें है. एग सेंडविच हिंदुस्तान मैं आपको कहीं पे भी आसानी से देखने और खाने को मिल जाती है. और इसका जायका भी काफी मजेदार रहता है. तो आइये आज अपने घर से बनातें है हिदुस्तान की मशहूर नॉन वेज सेंडविच जिसका नाम है एग सेंडविच.

एग सैंडविच (Egg sandwich) बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 वाइट ब्रेड स्लाइस ( White Bread Slices ).
मक्खन ( Butter ).
एक उबाला हुआ अंडा ( Boiled Egg ).
मसाला सामग्री:
काली मिर्च पाउडर ( Black Pepper Powder ).
नमक ( Salt ).
हरी मिर्च का पेस्ट ( Green Chili Paste ).
मेयोनेज़ सॉस घर का बना हुआ ( Mayyonaise Sauce ).
टमाटर के स्लाइस ( Tomato Slices ).
ककड़ी के स्लाइस ( Cucumber Slices ).
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर ( Red Chili Powder ).





४) Chilli Chicken | indian recipes in hindi | चिल्ली चिकन




चिल्ली चिकन (Chilli Chicken) की डिश जिसमें है स्वाद से भरपूर चिकन के साथ तिख्खी मिर्च का जायका. चिल्ली चिकन उत्तर भारत की एक बहोत ही मशहूर चिकन की मुघलाई डिश है. जिसे पुरे हिंदुस्तान और विश्व के लोग बहोत ही शोख के साथ खाना पसंद करतें है. चिल्ली चिकन बनाना बहोत ही आसान है और इसीके साथ इसको बनाने के लिए बहोत ही कम वक़्त की जरुरत होती है. और चिल्ली चिकन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आपके घरो मैं आसानी से उपलब्ध हो जाती है. तो फिर चलिए आज अपने घर मैं बनातें है लाजवाब चिल्ली चिकन.

चिली चिकन (Chilli Chicken) बनाने के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
60 ग्राम बोनलेस चिकन क्यूब्स ( Boneless Chicken Cubes ).
1 चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour ).
1/2 अंडा ( Egg ).
मसाला सामग्री:
1 मध्यम आकार टमाटर ( Tomato ).
1 मध्यम आकार शिमला मिर्च ( Capsicum ).
1 मध्यम आकार प्याज ( Onion ).
1/2 छोटा चम्मच मैदा ( Maida or plane flour ).
नमक स्वाद अनुसार ( Salt ).
1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो ( Ajinomoto ).
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च ( Black Pepper ).
1/2 छोटा चम्मच सिरका ( Vinegar ).
1 छोटा चम्मच सोया सॉस ( Soya Sauce ).
1/2 छोटा चम्मच टमाटर सॉस ( Tomato Sauce ).
1 1/2 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस ( Green Chili Sauce ).
1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट ( Ginger Paste ).






५ ) Easy Chicken Manchurian | Indian Recipes in hindi | चिकन मंचूरियन


चिकन मंचूरियन (easy chicken manchurian) एक मशहूर इंडो चाइनीज रेसिपी. जो न सिर्फ हिंदुस्तान मैं बल्कि समग्र विश्व मैं काफी मशहूर है चिकन मंचूरियन बनाना एक दम आसान है और इसे बनाने के लिए बहोत ही कम वक़्त ही जरुरत होती है चिकन मंचूरियन दिखने मैं जीतनी आकर्षित है खाने मैं उतनी ही स्वादिष्ट और जायकेदार भी है. वैसे तो चिकन मंचूरियन अब तक अपने सिर्फ होटल या फिर ढाबे मैं ही खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताएँगे के शानदार और बेमिसाल चिकन मंचूरियन अपने घर पे कैसे बनाए.

चिकन मंचूरियन (easy chicken manchurian) के लिए सामग्री:
मुख्य सामग्री:
150 ग्राम चिकन ( Chicken )
1 अंडा ( Egg )
मसाला सामग्री:
1 छोटा चम्मच मकई का आटा ( Corn Flour )
1 छोटा चम्मच मैदा ( Maida )
नमक ( Salt )
1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो ( Ajinomoto )
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर ( Black Pepper Powder )
1/2 छोटा चम्मच सिरका ( Vinegar )
1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस ( Soya Sauce )
1/2 छोटा चम्मच टोमैटो केचप ( Tomato Ketchup )
1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस ( Green Chili Sauce )
1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन ( Garlic )
2 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च ( Green Chillies )
1 छोटे चम्मच बारीक कटी प्याज ( Onion )





६) bread omelette | Indian recipes in hindi | ब्रेड ओम्लेट



ब्रेड ओम्लेट (bread omelette) हिंदुस्तान की सबसे ज्यादा खाए जाने वाली अंडे की एक शानदार और मसालेदार डिश. ब्रेड ओम्लेट हिंदुस्तान के लोगों की मनपसंद डिश है. जिसे हिन्दुस्तानी लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करतें है. यह डिश आपको हिंदुस्तान मैं कहीं पे भी आसानी से देखने और खाने को मिल जाती है, जैसे की रेलवे स्टेशन या फिर बस स्टेशन, या फिर किसी भी गली के नुक्कड़ से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक. यह एक बहोत ही आसान बजट रेसिपी भी है. और इसे पकाने मैं आपको बिलकुल ही कम वक़्त लगता है. तो फिर चलिए आज बनातें है मशहूर ब्रेड ओम्लेट.

ब्रेड ओम्लेट (bread omelette) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
मुख्य सामग्री:
2 स्लाइस जंबो ब्रेड के ( Bread Slice ).
2 अंडे ( Egg ).
मक्खन ( Butter ).





No comments:

Post a Comment